गुमनाम और इंतजार
सुख दुख मे हम खुद ही का साथ रखते है।
बीते तूफान को, याद कर, भीतर सांस भरते है।
ये खामोशी को हमारी गुमनाम कहते है।
इश्क को आराम, कर्म को इनकार करते है।
हमसे अनजान, हमारी ही निंदा करते है।
आसमान से दूर, पाताल का बखान करते है।
कुछ तो बात है मुझ में, तभी तो बात करते है।
शहंशाह की बुराई, पिता का अपमान करते है।
साम्राज्य-हमारा, तूफान से श्रृंगार करते है।
हम तो शांत ही है, लगता है, खौफ का इंतजार करते है।
कर्म निष्ठा है, कर्म ही धर्म, जीवन का यही सार।
मोक्ष दीर्घ, पर समक्ष ही रहता, बढ़ता जा गतिमान,
बढ़ता जा गतिमान, बढ़ता जा गतिमान।
~ Relax